दिल्ली के आजादपुर में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक 21 साल के युवक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को हुई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली , 22 जून : दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक 21 साल के युवक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को हुई.

पुलिस उपायुक्त ,पश्चिमोत्तर उषा रंगनानी ने बताया कि आदर्श नगर पुलिस थाने को झगड़े के बारे में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस तत्काल मील वाला पार्क पहुंची. वहां एक 21 साल का युवक घायल पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून फैला था. घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरूआती जांच से पता चला है कि चार-पांच लोगों ने उसे पीटा था और उसके बाद वे भाग गए थे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र संकट : पवार व कमलनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की

मृतक युवक की पहचान रितिक के रूप में हुई है और वह आजादपुर, रेलवे लाइन का निवासी था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापा मार रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड