देश

Firing Video: यूपी में महिला पर शख्स ने की फायरिंग, विधवा के पति ने मौत से पहले आरोपी से लिया था कर्ज, देखें गोलीबारी का वीडियो

बुलंदशहर में एक शख्स ने विधवा महिला पर गोलीबारी कर दी. यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर आरोपी को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है.

Firing Video: यूपी में महिला पर शख्स ने की फायरिंग, विधवा के पति ने मौत से पहले आरोपी से लिया था कर्ज, देखें गोलीबारी का वीडियो

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहांगीरपुर क्षेत्र के गलिबपुर गांव में एक शख्स ने विधवा महिला पर गोलीबारी कर दी. यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर आरोपी को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है.

आरोपी पति का कर्ज चुकाने में असमर्थ विधवा महिला पर पैसे वापस करने का दवाब बना रहा है. विधवा के पति ने उससे 50,000 रुपये उधार लिए थे और उसकी मौत के बाद यह शख्स पैसे धमकामे के लिए उसके घर पहुंच जाता है.

जब विधवा ने पैसे वापस करने से इन्कार किया, तो यह शख्स उसके घर पर गया और उस पर गोली चला दी. खुशकिस्मती से गोली दरवाजे पर लगी, लेकिन यह घटना विधवा के लिए बहुत डरावनी थी.

हमले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है, और दोषी व्यक्ति को सजा दिलवाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).