एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: विधानसभा के सामने एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस ने समय पर रोका

उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया.

Uttar Pradesh: विधानसभा के सामने एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस ने समय पर रोका
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो )

लखनऊ, 5 फरवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा (Assembly) के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह (Self-immolation) करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया.

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने ‘’ को बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : UP Budget 2021: यूपी की योगी सरकार के बजट से लोगों को काफी उम्मीदें, किसानों और युवाओं को लेकर हो सकते हैं बड़े ऐलान

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).