दिल्ली के एक शख्स ने बेटी के सामने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या
यहां द्वारका के मोहन गार्डन में एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर : यहां द्वारका के मोहन गार्डन में एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बेटी के सामने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उन्हें एक दंपत्ति के बीच लड़ाई की बात का फोन आया और यह भी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है.
पुलिस ने कहा, "नवादा काकरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मौके पर पहुंचने पर, पुलिस ने महिला को खून से लथपथ पाया और पति गायब था. वहीं उनकी नौ वर्षीय बेटी ने पुष्टि की कि दंपति के बीच लड़ाई हुई और वह गुस्से में था, साथ ही यह भी कहा की उसके पिता ने उसकी मां पर चाकू से वार किया". यह भी पढ़ें : Karnataka: चोरी के शक में दलित लड़के को खंभे से बांधकर पीटा
मृतक की पहचान आरती के रूप में हुई है जबकि उसके पति की पहचान स्कूल शिक्षक संजय के रूप में हुई है. इस संबंध में मोहन गार्डन थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

