देश

भोपाल में आदिवासी बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र इलाके स्थित नाले में मंगलवार को नहाने गई आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

भोपाल में आदिवासी बच्ची के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits : Pixabay)

भोपाल: सिंगरौली जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र इलाके स्थित नाले में मंगलवार को नहाने गई आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बुधवार को ‘भाषा’ को बताया कि सरई थाना क्षेत्र के ग्राम महरैल के नाले में मंगलवार शाम नहाने गयी आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय बालिका के साथ दो नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म किया.

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के बाद आरोपी यह सोच कर फरार हो गए कि उनके इस कृत्य का खुलासा नहीं होगा, लेकिन मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसके परिजन ने उसी दिन पहले उसे सरई चिकित्सालय और उसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां जब नर्सों ने जांच पड़ताल की और अपने तरीके से मासूम से पूछताछ की तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई. यह भी पढ़े: रेप की घटनाओं पर बोलीं कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी, ऐसे आरोपियों को बीच चौराहे पर खड़ा करके हाथ-पैर और नाक-कान काट देना चाहिए

रंजन ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़ित की हालत में सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि फरार दोनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है. रंजन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की बलात्कार से संबंधित विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).