7th Pay Commission: दिवाली बाद सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा, मोदी सरकार कर रही है विचार
दिवाली बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल मोदी सरकार नवंबर महीने में अपने कर्मचारियों की बेसिक यानि न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है.
नई दिल्ली: दिवाली (Diwali 2019) बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employees) को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल मोदी सरकार नवंबर महीने में अपने कर्मचारियों की बेसिक यानि न्यूनतम वेतन (Minimum Pay) में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार की जाएगी. इसके लागू होने के बाद देशभर में कार्यरत लाखों सरकारी कर्मचारियों का वेतन आठ हजार रुपये बढ़ जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली बाद मोदी सरकार अपने कर्मचारियों की इस पुरानी मांग को पूरा कर सकती है. कयास लगाए जा रहे है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने के लिए गंभीर रूप से विचार कर रही है. हालांकि किसी भी सरकारी अधिकारी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. 7th Pay Commission: टियर 1 और 2 शहरों में इतना मिलेगा महंगाई भत्ता
वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों को कम से कम 18 हजार रुपये बेसिक सैलरी तय की गई है. लंबे समय से केंद्र सरकार से कर्मचारी अपन मूल वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे है. इसके पीछे दलील दी जा रही है कि मौजदा न्यूनतम वेतन उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए नाकाफी है.
इससे पहले, मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को दीवाली से पहले महंगाई भत्ते का तोहफा दिया गया. केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत को 5 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया. जिससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों एवं 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा. यह जुलाई 2019 से लागू होगी. इससे सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

