देश

Delhi Kidnapping Case: दिल्ली में 72 साल के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को किया किडनैप, 2 घंटे के अंदर पुलिस ने 11 साल की बच्ची को ऐसे छुड़ाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को लेकर हरिद्वार भागने की फिराक में था. आरोपी की पहचान 72 साल के रघु नाथ के रूप में हुई है, जो गीता कॉलोनी निवासी है.

Delhi Kidnapping Case: दिल्ली में 72 साल के व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को किया किडनैप, 2 घंटे के अंदर पुलिस ने 11 साल की बच्ची को ऐसे छुड़ाया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

Delhi Kidnapping Case: दिल्ली (Delhi) में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया. पुलिस (Police) ने नाबालिग लड़की (Minor Girl) को अपहरण (Kidnap) के 2 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस (Police) ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. 17 मार्च को एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 11 साल की बेटी बंगाली मार्केट (Bengali Market) से लापता हो गई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. बाराखंभा रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. अपहरण के इस मामले को जल्दी से जल्दी सुलझाने के लिए नई दिल्ली डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कई ट्रैकिंग टीमों का गठन किया था. MP Shocker: मध्य प्रदेश में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सबूतों की तलाश में पुलिस ने संबंधित जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इस दौरान फुटेज से पता चला कि लड़की एक ऑटो रिक्शा में सवार थी. इसके बाद इंस्पेक्टर मौसम गनी और एसआई उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूर्वी दिल्ली इलाके में पैसिफिक मॉल के पास पहुंची. पुलिस ने यहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को लेकर हरिद्वार भागने की फिराक में था. आरोपी की पहचान 72 साल के रघु नाथ के रूप में हुई है, जो गीता कॉलोनी निवासी है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने  बताया कि बच्ची उसके ऑटो रिक्शा में नई जगहों पर घूमने के लिए बैठी थी. शख्स पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बच्ची को उसके मां-पिता को सौंप दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).