वडोदरा सेंट्रल जेल में 7 विचाराधीन कैदियों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास
वडोदरा सेंट्रल जेल में सात विचाराधीन कैदियों ने फिनाइल और डिटर्जेट तरल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्हें एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
वडोदरा, 22 सितम्बर : वडोदरा सेंट्रल जेल में सात विचाराधीन कैदियों ने फिनाइल और डिटर्जेट तरल पीकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्हें एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस उपायुक्त अभय सोनी के अनुसार, बुधवार शाम सात विचाराधीन कैदियों ने फिनाइल या डिटर्जेट तरल का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया क्योंकि उन्हें जेल अधिकारियों के खिलाफ कुछ शिकायतें थीं. उन्होंने कहा कि इसके पीछे असली मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है. यह भी पहें : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
जेल के कैदियों में से एक हर्ष लिम्बाचिया ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उनकी टिफिन सेवाएं बंद कर दी हैं और इसे बहाल करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. उन्हें बैरक से बाहर जाने की अनुमति नहीं है और जेल के कैदियों को समय पर भोजन नहीं दिया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

