बिहार: मुंगेर में कोरोना संक्रमित मरीजों के 6 नए मामले आए सामने, आकड़ा पहुंचा 176

बिहार में शुक्रवार की सुबह मुंगेर में 6 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है. उल्लेखनीय है राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

Coronavirus Outbreak | Representational Image (Photo Credits: IANS)

बिहार में शुक्रवार की सुबह मुंगेर में 6 लोगों के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुंगेर के 6 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है.

मुंगेर में शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में 3 पुरूष और 3 महिला शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार की रात पटना के खजपुरा में आठ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 170 पहुंच गई थी. बिहार (Bihar) में अब तक 14,924 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को बड़ा झटका! फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने बंद की 6 स्कीम, निवेशकों के करोड़ों अटके

उल्लेखनीय है राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 18 जिलों में अब तक सबसे अधिक 37 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि नालंदा में 31 और सीवान में 30 मामले प्रकाश में आए हैं.

इसके अलावे पटना में 24, गया में पांच, बेगूसराय में नौ, गोपालगंज से तीन, बक्सर से आठ, रोहतास से सात, नवादा से तीन, भागलपुर में पांच, कैमूर में आठ तथा पूर्वी चंपारण, बांका, भोजपुर, सारण, लखीसराय एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम; अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging’ की पहली झलक की साझा