देश

जर्मनी में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 58 लोगों की मौत

जर्मन राज्यों में राइनलैंड-पैलेटिनेट और नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 58 लोगों की मौत हो गई, और दर्जनों लोग लापता हो गए है.

जर्मनी में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 58 लोगों की मौत
बाढ़ / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-ANI Twitter)

बर्लिन,16 जुलाई : जर्मन राज्यों में राइनलैंड-पैलेटिनेट (Rhineland-Palatinate) और नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 58 लोगों की मौत हो गई, और दर्जनों लोग लापता हो गए है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रीनलैंड-पैलेटिनेट के आंतरिक मंत्री रोजर लेवेंट्ज ने गुरुवार शाम स्थानीय मीडिया को बताया कि बाढ़ के कारण 9 और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई.

लेवेंट्ज के अनुसार, लगभग 40 से 30 लोग अभी भी लापता हैं, और भी कई पीड़ित हो सकते हैं. अहरवीलर जिला राज्य का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है.,स्थानीय मीडिया ने बताया कि जिले के शुल्ड शहर में छह घर ढह गए और करीब 40 फीसदी अन्य आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए. यह भी पढ़ें : Money Laundering Case: ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh और उनके परिवार की 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया के आंतरिक मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि गंभीर प्राकृतिक आपदा के परिणामस्वरूप कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. कुछ प्रभावित इलाकों में जल-जीवन और बिजली प्रभावित हुई है. वहीं दमकल, तकनीकी सहायता कर्मी और जर्मनी की सेना बुंडेसवेहर बचाव अभियान में शामिल हो गई है चांसलर एंजेला मर्केल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस आपदा से निस्तब्ध हैं कि बाढ़ क्षेत्रों में इतने लोगों को झेलना पड़ रहा है

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).