उत्तर प्रदेश: कॉलेज में चल रही स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 50 छात्राएं घायल
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के एक कॉलेज में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान मधुमक्खियों के हमले में शनिवार को 50 छात्राएं घायल हो गईं. छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार किया जा रहा है.
चित्रकूट : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चित्रकूट जिले के एक कॉलेज में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता (Sports Competition) के दौरान मधुमक्खियों के हमले में शनिवार को 50 छात्राएं घायल हो गईं. छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर.के. गुप्ता ने रविवार को बताया, "श्रगोली के छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल हुई 50 छात्राओं को इलाज के लिए शनिवार दोपहर यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें तीन छात्राएं बेहोशी की हालत में लाई गईं हैं."
यह भी पढ़ें : महिला की आंखो में मधुमक्खियों का घर देख, डॉक्टरों के उड़े होश, बेहद हैरान कर देने वाली खबर, देखें वीडियो
उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार किया जा रहा है. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, "कॉलेज में छात्राओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता चल रही थी, इसी दौरान किसी शरारती छात्र ने महुआ के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया, जिससे मधुमक्खियों ने हमला कर दिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

