दिल्ली: मर्दों को देख करती थी गंदे इशारे, रोहिणी से 4 महिलाएं गिरफ्तार
रोहिणी के 20 सेक्टर में चार महिलाओं को सार्वजनिक स्थल पर कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रोहिणी के 20 सेक्टर में चार महिलाओं को सार्वजनिक स्थल पर कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस को सोमवार शाम सात बजे इस संबंध में एक फोन कॉल आया था. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यहां एक वेश्यावृति रैकेट चला रहे हैं जिससे क्षेत्र की शांति भंग होती है.
अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं यहां पुरुषों को इशारे करती हैं जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है.
पुलिस ने एक घर से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जहां वह किराएदार के रूप में रहती थीं.
बता दें कि कुछ महीने पहले गाजियाबाद की थाना इन्दिरपुराम पुलिस की माने तो लोगों ने शिकायत किया था कि इस इलाके में चलने वाले स्पा सेंटर्स के आड़ में सेक्स रैकेट चलता है. इसकी वजह से उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है इसलिए स्पा सेंटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. लोगों के शिकायत के बाद पुलिस ने गाजियाबाद, वैशाली इलाके के साथ-साथ कई स्पा सेंटर्स पर छापा मारकर कई लोगो को हिरासत में लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

