Greater Noida Lift Collapse: ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 की लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
निर्माणधीन इमारत में लिफ्ट अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग बुरी तरीके से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
ग्रेटर नोएडा, 15 सितंबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी में बड़ा हादसा हो गया है. खबर मिली है कि सोसाइटी के निर्माणधीन इमारत में लिफ्ट अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग बुरी तरीके से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
आम्रपाली ड्रीम विला हाउसिंग सोसायटी के अंदर यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह इस हाउसिंग सोसाइटी में काम कर रहे मजदूर एक लिफ्ट पर सवार थे जो अचानक टूट गई और नीचे आ गिरी. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत होना बताया गया है और 5 लोग बुरी तरीके से घायल हैं. Pune Lift Collapse Video: पुणे में बड़ा हादसा टला, 10वीं फ्लोर से गिरी लिफ्ट, कुछ ही सेकेंड पहले अंदर से निकले थे दो बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
VIDEO | Several casualties feared as lift falls off at an under-construction building of Amrapali housing society in UP's Greater Noida. More details are awaited. pic.twitter.com/J8Kd8zhfy8
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2023
बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रवि कुमार एनजी अस्पताल पहुंचे हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह मामला ग्रेटर नोएडा के बिशरख थाना इलाके का बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

