देश

जानलेवा चिकन! UP में मुर्गा खाने के बाद 4 लोगों की मौत, एक कुत्ता भी मरा

चंदौली के रामनगर क्षेत्र में कथित रूप से चिकन खाने और शराब पीने के बाद घर लौट रहे चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि श्यामलाल (55), और उसके मित्रों सोनू यादव (30), सोनू यादव (27) और सूरज बीयर (25) ने रामनगर स्थित सीमेंट की एक दुकान में मुर्गा पकाकर खाया था और शराब पी थी.

जानलेवा चिकन! UP में मुर्गा खाने के बाद 4 लोगों की मौत, एक कुत्ता भी मरा
चिकन (Photo Credit: Pixabay)

लखनऊ: चंदौली के रामनगर क्षेत्र में कथित रूप से चिकन खाने और शराब पीने के बाद घर लौट रहे चार लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि श्यामलाल (55), और उसके मित्रों सोनू यादव (30), सोनू यादव (27) और सूरज बीयर (25) ने रामनगर स्थित सीमेंट की एक दुकान में मुर्गा पकाकर खाया था और शराब पी थी. जब वे अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गयी. थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गयी.

यह भी पढ़े- शराब के नशे में धुत युवक चबा गया जिंदा मुर्गा, वायरल VIDEO में दिखी हैवानियत

उन्होंने बताया कि सीमेंट की दुकान के पिछले हिस्से में एक मरा हुआ कुत्ता भी पाया गया है. आशंका है कि उसने चारों लोगों द्वारा छोड़ा गया मुर्गा खाया था.

सिंह ने बताया कि चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है . उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है. चिकन के बचे हुए टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).