बिहार: घर में छिपाकर रखा था बम, सफाई के दौरान फटा
बिहार के नालंदा जिले में एक परिवार को नया घर लेना मंहगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि रहुई थाना क्षेत्र के खाजेसराय गांव के एक शख्स ने घर खरीदा था. घर की सफाई के दौरान एक थैले में छिपाकर रखा बम फट गया. जिससे चार बच्चे घायल हो गए.
पटना: बिहार के नालंदा जिले में एक परिवार को नया घर लेना मंहगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि रहुई थाना क्षेत्र के खाजेसराय गांव के एक शख्स ने घर खरीदा था. घर की सफाई के दौरान एक थैले में छिपाकर रखा बम फट गया. जिससे चार बच्चे घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार को हुआ जब सीताराम बिंद का 15 साल का बेटा घर की सफाई कर रहा था. सफाई के दौरान ही बेटे ने एक पुराना झोला जैसे ही उठाया वह जोरदार धमाके के साथ फट गया. इस धमाके में सीताराम के बेटे की हाथ की हथेली फट गई. इस दौरान वहां तीन और बच्चे मौजूद थे और वो भी इसकी जद में आकर जख्मी हो गए. सभी घायलों को ग्रामीणों ने अनना-फानन में नालंदा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया.
Nalanda: Four children injured after a bomb exploded at a house in Rahui; visuals from the hospital. Three more live bomb recovered from the house. More details awaited. #Bihar pic.twitter.com/xlzyxyJXit
— ANI (@ANI) August 15, 2018
वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घर की तलाशी ली तो तीन और जिंदा बम मिले. जिसे डिफ्यूज किया गया है. हालांकि इस मामलें में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
प्राथमिकी तौर पर मिल रही जानकारी के अनुसार यह बम एक थैले में रखकर घर के अंदर छुपाया गया था. इससे पहले भी बिहार शरीफ में कचरे के ढेर में रखा बम फट गया था. जिसमें एक बच्चा घायल हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

