Cyclone Biparjoy: राजस्थान में बाढ़ में फंसे 39 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राजस्थान में जालोर जिले के भीनमाल कस्बे की ओड बस्ती में चक्रवात बिपरजॉय के कारण बाढ़ में फंसे 39 नागरिकों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है

(Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 जून: राजस्थान में जालोर जिले के भीनमाल कस्बे की ओड बस्ती में चक्रवात बिपरजॉय के कारण बाढ़ में फंसे 39 नागरिकों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि एसडीआरएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार वशिष्ठ व कमांडेंट राज कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार टीम उपकरण लेकर मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की.

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह 10:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जालौर व अन्य कार्यालयों से सूचना मिलने पर आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रभारी बचाव दल 10 जवानों की टीम व आपदा राहत सामग्री के साथ मौके पर रवाना किया गया टीम कमांडर ने सुबह 11:20 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. यह  भी पढ़े: Cyclone Biparjoy: Flood-Like Situation in Rajasthan's Jalore, Sirohi and Barmer Districts After Heavy Rainfall Caused by Cyclonic Storm (Watch Video)

बिपरजॉय तूफान के कारण शनिवार रात से सुबह तक हुई तेज बारिश से जालौर जिले के भीनमाल कस्बे में जसवंतपुरा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित निंबली तालाब का पानी ओड बस्ती में घुस गया और पूरी बस्ती जलमग्न हो गई ओड बस्ती में करीब 40 लोग फंसे हुए थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं बस्ती तक पहुंचने के लिए टीम को 20 से 30 फीट गहरा और 300 मीटर लंबा तालाब पार करना पड़ा.

टीम कमांडर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम मोटर बोट की मदद से ओवरफ्लो तालाब को पार कर बस्ती में पहुंची टीम ने लाइफ जैकेट पहनकर बाढ़ क्षेत्र से फंसे लोगों को बाहर निकाला दोपहर 1 बजे तक एनडीआरएफ की टीम के साथ एसडीआरएफ की बचाव टीम ने मोटर बोट से कई चक्कर लगाए और ओड बस्ती में फंसे कुल 39 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिनमें 11 बच्चे, 20 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स