Fire in e-Bike Showroom: आंध्रप्रदेश में मोटर शोरूम में आग लगने से 36 ई-बाइकें जलकर खाक
दीपावली पर विशेष छूट वाली बिक्री के लिए शोरूम में रखी ई-बाइकें व बैटरियां आग में जलकर खाक हो गईं. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
अमरावती, 24 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम जिले में एक मोटर शोरूम में भीषण आग लगने से 36 इलेक्ट्रिक बाइकें जल कर खाक हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना सोमवार तड़के पलकोंडा कस्बे के मनम मोटर्स में हुई. UP के आगरा में दर्दनाक हादसा, बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर में 3 की मौत
दीपावली पर विशेष छूट वाली बिक्री के लिए शोरूम में रखी ई-बाइकें व बैटरियां आग में जलकर खाक हो गईं. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
अधिकारियों को आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद सही कारण पता चलेगा.
शोरूम प्रबंधन के मुताबिक आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बता दें कि हैदराबाद में पिछले महीने एक ई-बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी. एक बहुमंजिला इमारत के तहखाने में स्थित शोरूम में लगी आग ऊपर की मंजिल पर स्थित एक होटल में फैल गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और होटल में मौजूद नौ अन्य घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

