ठंड से कांपी राजधानी दिल्ली, घने कोहरे के कारण 15 घंटे देरी से चल रही हैं 34 ट्रेनें

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें कम से कम 15 घंटों की देरी से चल रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उत्तर रेलवे के अनुसार, भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है.

ट्रेन लेट (Photo Credits: IANS)

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में घने कोहरे के कारण दिल्ली (Delhi) आने वाली 34 ट्रेनें कम से कम 15 घंटों की देरी से चल रही हैं. रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उत्तर रेलवे के अनुसार, भुवनेश्वर-आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से चल रही है, जिसके बाद पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 13 घंटे, लखनऊ-मेरठ एक्सप्रेस 12 घंटे और चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस 8.30 घंटे देरी से चल रही है.

इस बीच अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे देरी से चल रही हैं, जिनके बाद हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 5.30 घंटे देरी से चल रही है.

यह भी पढ़ें: Winter Season 2019: नए साल के मौके पर दिल्ली में कड़ाके की ठंड, बर्फीली क्षेत्रों में तापमान शून्य से निचे

लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चल रही हैं, वहीं चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3.15 घंटे और डिब्रूगढ़-आनंद विहार ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चल रही हैं. सोमवार को उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट