देश

बिहार: मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से भाग रहे 3 लोगों की करंट के चपेट में आने से हुई मौत

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के डर से भाग रहे तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महवल गांव में सब्जी की फसल को जानवरों से बचाने के लिए एक किसान ने खेत के चारों ओर बिना कवर वाले तार में बिजली प्रवाहित की थी.

बिहार: मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से भाग रहे 3 लोगों की करंट के चपेट में आने से हुई मौत
करंट (Photo Credits- Pixabay)

मुजफ्फरपुर: बिहार (Bihar) में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के डर से भाग रहे तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि महवल गांव में सब्जी की फसल को जानवरों से बचाने के लिए एक किसान ने खेत के चारों ओर बिना कवर वाले तार में बिजली प्रवाहित की थी.

पुलिस गांव में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना के बाद गांव में बुधवार की रात छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को आता देख तीन युवक भागने लगे. इसी क्रम में तीनों युवक करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गए और एक साथ तीन युवकों की मौत हो गई. सूत्रों का कहना है कि ये तीनों युवक एक ताड़ी की दुकान में बैठे थे.

यह भी पढ़ें : गुजरात: गणेशजी की प्रतिमा लाते समय बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आए 7 लोग- 2 की मौत

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमन कुमार (20), सुनील कुमार (25) और हरदेव राय (27) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).