देश

विदेशियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पुलिस ने 125 लोगों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि एक कॉल सेंटर के लोगों द्वारा अमेरिकियों से संपर्क कर उन्हें ठगने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर बृहस्पतिवार की रात कॉल सेंटर पर छापा मारा गया. उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर से नरेंद पाहुजा, शैगी, मनीष बलवान, बिपिन, रिमी, मुकुल, परिधि, जान मोहम्मद, मयूर, पुनीत, प्रमोद, चुम- थम सहित 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विदेशियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पुलिस ने 125 लोगों को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

अमेरिकी (American) एजेंसी एफबीआई (FBI)के अधिकारी बन कर विदेशियों को ठगने वाले एक कॉल सेंटर (Call Center ) का पता लगा कर पुलिस ने इस मामले में 125 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मौके से कई कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, चेक बुक आदि मिले हैं. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग काफी समय से विदेशी लोगों को ठग रहे थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि एक कॉल सेंटर के लोगों द्वारा अमेरिकियों से संपर्क कर उन्हें ठगने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर बृहस्पतिवार की रात कॉल सेंटर पर छापा मारा गया. उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर से नरेंद पाहुजा, शैगी, मनीष बलवान, बिपिन, रिमी, मुकुल, परिधि, जान मोहम्मद, मयूर, पुनीत, प्रमोद, चुम- थम सहित 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गूगल और अन्य प्लेटफार्मों के जरिये अमेरिकी लोगों का डाटा तथा सोशल सिक्योरिटी नंबर हासिल कर उनसे संपर्क करते थे. ये लोग खुद को अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई के अधिकारी बता कर अमेरिकी नागरिकों को झूठे मामलों और चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में फंसाने की धमकी देते थे.

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर ए तैयबा का आतंकी जिंदा गिरफ्तार, नए साल पर हमले की साजिश नाकाम

एसएसपी ने बताया कि इनके झांसे में जो आ जाता था उससे ये लोग 2,000 अमेरिकी डॉलर से ले कर 5,000 अमेरिकी डॉलर तक की रकम अपने खाते में डलवा लेते थे. उन्होंने बताया कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को ईमेल के जरिये पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है. कुछ दिन पहले एफबीआई के अधिकारी भारत आए थे, तथा उन्होंने नोएडा पुलिस से संपर्क कर उसे कुछ सूचनाएं दी थीं.

उसके बाद विदेशी लोगों को ठगने वाले दर्जनभर कॉल सेंटरों पर छापेमारी की गई. एसएसपी ने बताया कि मौके से कई कंप्यूटर, लैपटॉप, चेक बुक आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).