अमन विहार में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई बोला 'उसके साथ हुई थी मारपीट'

दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके में रविवार को 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक की पहचान लोकेश के तौर पर हुई है जो टैक्सी ड्राइवर था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक के परिजनों के अनुसार, लोकेश की हत्या की गई है. लोकेश के परिजनों के अनुसार, वह अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर पर आया था. बहन किसी काम से बाहर गई थी. इसी दौरान, करीब दोपहर 12:30 बजे पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि लोकेश अस्पताल में भर्ती है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली, 4 मई : दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके में रविवार को 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक की पहचान लोकेश के तौर पर हुई है जो टैक्सी ड्राइवर था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक के परिजनों के अनुसार, लोकेश की हत्या की गई है. लोकेश के परिजनों के अनुसार, वह अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर पर आया था. बहन किसी काम से बाहर गई थी. इसी दौरान, करीब दोपहर 12:30 बजे पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि लोकेश अस्पताल में भर्ती है.

मृतक के पिता ने बताया कि मेरी बेटी किराए के मकान पर रहती है. मेरा बेटा अपनी बहन से मिलने गया था. बेटी को अस्पताल जाना पड़ा. मेरा छोटा बेटा घर पर अकेला था. इस दौरान पुलिस से सूचना मिली कि आप अस्पताल आ जाओ, लोकेश अस्पताल में भर्ती है. पुलिस की सूचना मिलने पर मेरा बड़ा बेटा अस्पताल पहुंचता है. मेरे बेटे ने अपने भाई को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई. चूंकि उसकी हालत बहुत खराब थी, तो डॉक्टरों ने मेरे बेटे को बाहर कर दिया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था. लेकिन, घंटे भर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में सिलसिलेवार सड़क दुर्घटनाओं में पांच व्यक्तियों की मौत, आठ घायल

मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस की ओर से करीब 12:30 बजे फोन आया. पुलिस ने बताया कि लोकेश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब मैं अस्पताल पहुंचा, तो उसने किसी अरविंद का नाम बताया है जिसने उसके साथ मारपीट की. दूसरी ओर कहा जा रहा है कि लोकेश ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी है. लेकिन अगल-बगल के किराएदारों ने लोकेश के साथ मारपीट की, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई. रोहिणी जिले के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर ये आत्महत्या है, हत्या है या फिर कोई हादसा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड