देश

बिहार में पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 34 जख्मी

बिहार में पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 34 जख्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

पटना: बिहार के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77) पर रविवार की सुबह एक पर्यटक बस और एक ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई. इस हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री रुकमणि देवी की मौत हो गई जबकि 34 अन्य जख्मी हो गए. घायल सभी लोगों का इलाज मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है.

इस हादसे को लेकर सीतामढी के पुलिस उपाधीक्षक कुमार वीर वीरेंद्र ने बताया कि रून्नीसैदपुर थाना अंतर्गत भनसपट्टी इलाके में हुए इस हादसे में हताहत हुए लोग उत्तराखंड से जानकी मंदिर के दर्शन कर मुजफ्फरपुर होते हुए गया जा रहे थे. अचानक से बस की सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर सभी को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचवाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).