Chinese Citizens Arrested in UP: यूपी के सिद्धार्थनगर में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से की थी भारत में एंट्री- VIDEO
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ककरहवा सीमा से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.
Chinese Citizens Arrested in UP: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एसएसबी और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाकर्मियों ने यहां 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पुरुष और एक महिला है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ककरहवा सीमा से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.
इनके पास से दो चीनी पासपोर्ट, नेपाल से एक पर्यटक वीजा, 2 मोबाइल फोन, 2 नेपाली और 2 चीनी सिम कार्ड बरामद हुए हैं. दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
सिद्धार्थनगर में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार:
Siddharthnagar, Uttar Pradesh | SSB and Siddharthnagar police team arrested a Chinese man and a woman while the two were trying to enter India illegally from the Kakarhwa border via Nepal, on March 26. Two Chinese passports, a tourist visa from Nepal, 2 mobile phones, 2 Nepalese… pic.twitter.com/HuNKa8UX2H
— ANI (@ANI) March 27, 2024
एएसपी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 26 मार्च को एसएसबी और मोहाना थाने की टीम ने एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा. पूछताछ के बाद पता चला कि वे चीनी नागरिक थे और बिना किसी कानूनी दस्तावेज के भारत में दाखिल हुए थे. उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

