आप के विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में हुए शामिल: 18 जनवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

18 जनवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

18 Jan, 23:10 (IST)

साल 2020 के हज यात्रियों के लिए कंप्युटर से ड्रा (लॉटरी) निकाला गया. इस दौरान अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक भी वहां पर मौजूद थे. केंद्रीय हज समिति के हाल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. राज्य से 10 हजार 408 लोगों को चुना गया है.

18 Jan, 23:00 (IST)

राष्ट्रीय राजधानी में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के चंद दिनों बाद टिकट न मिलने से नाराज विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है.

18 Jan, 22:44 (IST)

खुफिया ब्यूरो ने आतंकवादियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह द्वारा कई वर्ष पहले लिखे गए एक पत्र के बारे में पता लगाया है.

18 Jan, 22:02 (IST)

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को विरमगांव के पास हासलपूर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनको राजद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है.

18 Jan, 21:55 (IST)

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और मोर्टार दागे. सेना ने एक बयान में कहा कि मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुआ. भारतीय पक्ष ने इसका करारा जवाब दिया. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार फिर से गोलीबारी शुरू कर दी.

18 Jan, 20:24 (IST)

दिल्ली में शुक्रवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के कुल 141 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से 136 एफआईआर और 5 डीडी प्रविष्टियां हैं. इनमें से 9 मामले आम आदमी पार्टी, 4 कांग्रेस, एक भाजपा और 127 प्रविष्टियां गैर-राजनीतिक दलों के खिलाफ हैं. यह जानकारी शनिवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से दी गई, जिसके मुताबिक, शुक्रवार तक आर्म्स एक्ट के तहत 161 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें से 176 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

18 Jan, 18:48 (IST)

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को छोटे हथियार का इस्तेमाल कर, गोलीबारी कर और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. सेना ने एक बयान में कहा कि मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुआ. भारतीय पक्ष ने इसका करारा जवाब दिया.

18 Jan, 18:37 (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पोते और दिल्ली विधानसभा की द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक, आदर्श शास्त्री शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए.

18 Jan, 17:40 (IST)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. शिखर धवन को जहां पसलियों में चोट लगी थी, वहीं रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान 43वें ओवर में कंधा चोटिल कर बाहर चले गए थे. इन खिलाड़ियों की चोट पर टीम प्रबंधन अपनी करीबी नजर बनाए हुए है और आगामी मैच के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर अंतिम फैसला रविवार को लेगी.

18 Jan, 17:05 (IST)

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी आज मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गई.

Read more


जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 36 मंत्री आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं. कश्मीर जाने वाले ये मंत्री लोगों से संवाद करने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए किये जा रहे विकास के बारे में लोगों को समझाएं. साथ ही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी की दी जायेगी. कश्मीर जाने वाले मंत्रियों में पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह, गिरिराज सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, साध्वी निरंजन ज्योती समेत कई बड़े नेता शामिल हैं. बता दें कि इनका यह दौरा 18 जनवरी से 25 जनवरी तक रहेगा.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहीं पीएम मोदी के मंत्रियों के इस दौरे को जम्मू स्थित पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा कि सरकार लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही है. सिंह ने कहा, "यह एक पब्लिसिटी स्टंट है."उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोग केवल मंत्रियों के चेहरे देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं. "यह नाटक ऐसे समय में किया जा रहा है, जब लोग अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद नौकरी खोने और खुद की जमीन के अधिकार के लिए चिंतित हैं." वहीं विपक्ष ने भी कश्मीर जाने वाले मंत्रियों के इस दौरे का विरोध किया है.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज कर्नाटक के हुब्बल्ली दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे एक रैली के दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताएं. पार्टी के जुड़े नेताओं का कहना है कि इस रैली के बड़े पैमाने पर लोग शामिल होकर सी ए ए के बारे में अमित शाह की सभा को सुनेंगे

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड