देश

बिहार: समस्तीपुर में पिता के साथ लौट रही 15 साल की छात्रा का बदमाशों ने किया अपहरण

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बदमाशों ने हथियार के बल पर पिता के साथ कोचिंग से घर लौट रही एक 15 वर्षीया छात्रा का अपहरण कर लिया...

बिहार: समस्तीपुर में पिता के साथ लौट रही 15 साल की छात्रा का बदमाशों ने किया अपहरण
अपहरण (Photo credit: archived, edited, representative image)

समस्तीपुर:  बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बदमाशों ने हथियार के बल पर पिता के साथ कोचिंग से घर लौट रही एक 15 वर्षीया छात्रा का अपहरण कर लिया. आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में समस्तीपुर मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लागुनियां रघुकांठ मुहल्ले की एक 15 वर्षीय छात्रा मंगलवार शाम अपने पिता के साथ कोचिंग से वापस घर लौट रही थी.

तभी घर के समीप से हथियार का भय दिखा कर अपहर्ताओं ने छात्रा को अगवा कर लिया. अपहर्ताओं की संख्या चार-पांच बताई जा रही है, जो एक कार पर सवार बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि पिता के विरोध करने पर बदमाशों ने पिता की पिटाई भी की.

यह भी पढ़ें: बिहार: सीवान में पूर्व जेडीयू नेता के बेटे की अपहरण कर हत्या, 4 गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने के प्रभारी विक्रमाचार्या ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा उस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिससे छात्रा का अपहरण किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार रात समस्तीपुर में सड़क जामकर छात्रा की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को समझाए जाने के बाद लोग सड़क से हटे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).