देश

13,000 Nude Images of Multiple Women: गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड के फोन में मिला 13000 न्यूड फोटो, आरोपी ने कई महिलाओं को बनाया शिकार

महिला ने अपने पुरुष सहकर्मी के मोबाइल फोन को देखकर चौक गई. फोन की गैलरी में उसकी और कुछ अन्य सहकर्मियों सहित कई महिलाओं की 13,000 नग्न तस्वीरें थी.

13,000 Nude Images of Multiple Women: गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड के फोन में मिला 13000 न्यूड फोटो, आरोपी ने कई महिलाओं को बनाया शिकार
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

13,000 Nude Images of Multiple Women: बेंगलुरु में एक हैरान के देने वाला मामले सामने आया है. यहां बीपीओ फर्म में काम करने वाली 22 वर्षीय महिला ने अपने पुरुष सहकर्मी के मोबाइल फोन को देखकर चौक गई.  महिला सहकर्मी के आरोपी के साथ रिश्ते में थी. उसने अपने सहकर्मी की फ़ोन गैलरी देखी और उसमें उसकी और कुछ अन्य सहकर्मियों सहित कई महिलाओं की 13,000 नग्न तस्वीरें (अश्लील फोटो) पाईं.

फोन में अश्लील फोटो देख महिला ने 20 नवंबर को कार्यालय में वरिष्ठ कर्मचारियों को इसकी जानकरी दी. बेलंदूर स्थित बीपीओ कार्यालय के कानूनी प्रमुख द्वारा 23 नवंबर को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिस पुरुष कर्मचारी का फोन महिला ने एक्सेस किया था उसकी पहचान आदित्य संतोष के रूप में हुई है. What is Digital Rape: जानें क्या है डिजिटल रेप? भारत में क्या है इसकी सजा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आदित्य संतोष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया. आदित्य और महिला चार महीने से रिलेशनशिप में थे, इस दौरान उसने उसकी जानकारी के बिना उनके अंतरंग पलों को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया.

रिकॉर्डिंग को हटाने के इरादे से, उसने चुपचाप आदित्य का फोन ले लिया. फोन में उसे अपनी और अपने सहकर्मियों की नग्न तस्वीरें मिलीं. कंपनी के भीतर अन्य महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला ने कंपनी के कानूनी प्रमुख से तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया.

पुलिस आरोपी के फोन पर मिली तस्वीरों की जांच कर रही है और इस संभावना की जांच कर रही है कि वह इन तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए कर सकता है. पुलिस सत्यापन के लिए चैट और फोन कॉल सहित उसके कॉल हिस्ट्रा की भी जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).