तेलंगाना: नहर में ट्रैक्टर गिरा, 13 महिलाओं की मौत
पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश करते समय ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.
हैदराबाद. तेलंगाना के यदाद्री जिले में रविवार को एक नहर में ट्रैक्टर के गिर जाने से उस पर सवार 13 महिला श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य के घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब खेती का काम करने वालों को ले जा रहा ट्रैक्टर वेलिगोंडा के पास मुसी नहर में गिर गया.
पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश करते समय ट्रैक्टर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत नाजुक होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
संबंधित खबरें
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजें
Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव के ऐलान से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, इमामों और पुरोहितों के मानदेय बढ़ाया
\