बिहार में कई घंटों तक हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 17 की मौत, अन्य गंभीर रूप से हुए घायल
बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई.
बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई.
इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में दो-दो और कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली में जान गंवानी पड़ी.
यह भी पढ़ें : बिहार के नवादा में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 8 बच्चों की मौत
इधर, राजधानी पटना में मंगलवार की रात पुलिस लाइन में एक विशाल पेड़ गिर जाने से नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है. आनन-फानन में घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इधर, पुलिस महरनिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और हालात का जायजा लिया तथा घायल जवानों का हाल जाना.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

