कोरोना वायरस से जंग: असम में लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किये गये 1200 लोग
असम में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पिछले 1258 लोग गिरफ्तार किये गये और उन पर 21.7 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार लॉकडाउन उल्लंघन की 1,108 की घटनाओं को लेकर दर्ज किये गये 578 मामलों के सिलसिले में यह गिरफ्तारी और जुर्माना लगाया गया.
गुवाहाटी, आठ अप्रैल. असम में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर पिछले 1258 लोग गिरफ्तार किये गये और उन पर 21.7 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार लॉकडाउन उल्लंघन की 1,108 की घटनाओं को लेकर दर्ज किये गये 578 मामलों के सिलसिले में यह गिरफ्तारी और जुर्माना लगाया गया. विज्ञप्ति के मुताबिक इस अवधि में 5,871 वाहन और 17 नौकाएं जब्त की गयीं. विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस के बारे में फर्जी खबरे फैलाने को लेकर 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 58 मामले दर्ज किये गये एवं इस संबंध में सोशल मीडिया के 150 पोस्ट हटा दिये गये।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के 15 वें दिन बुधवार को असम में बाजार, कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहन नजर नहीं आये. हालांकि कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर बाहर निकलने जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की. यह भी पढ़े-कोरोना संकट: असम में डिटेंशन सेंटर से लोगों को छोड़ने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस
इस बीच, गुवाहाटी के आर्कबिशप फादर जॉन मूलचेरा ने राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट की और ईसाइयों द्वारा किये गये राहत कार्य से उन्हें अवगत कराया. राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना की और उनसे जिलों के उपायुक्तों के साथ तालमेल बनाकर अपनी सेवा जारी रखने की अपील की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

