देश

दो बहनों के साथ 12 लोगों ने कथित रूप से किया बलात्कार, आरोप में एक व्यक्ति और उसका बेटा गिरफ्तार, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में दो बहनों से कथित तौर पर बलात्कार करने एवं फिर हत्या कर देने के मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. दो नाबालिग बहनों के साथ 12 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी.

दो बहनों के साथ 12 लोगों ने कथित रूप से किया बलात्कार, आरोप में एक व्यक्ति और उसका बेटा गिरफ्तार, मामला दर्ज
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

मुजफ्फरनगर :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले में दो बहनों से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने एवं फिर हत्या कर देने के मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि ये दोनों 2014 से फरार चल रहे थे.

क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी (Rajesh Kumar Tiwari) ने बताया कि दोनों आरोपी इनाम और उसका बेटा इसार हरियाणा में अंबाला के एक गांव में छिपे थे और दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों के सिर पर 20,000-20,000 हजार रुपये का इनाम था.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: मुस्लिम समझकर दफनाए शव को कब्र खोदकर निकाला बाहर, होगा अंतिम संस्कार

जुलाई 2014 में दो नाबालिग बहनों के साथ 12 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उनमें से कुछ को फरार घोषित कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).