Gujarat: दवलसाड में गौरक्षक की हत्या के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जा रहे लोगों द्वारा एक गौरक्षक की कथित तौर पर टेंपो से कुचलकर हत्या कर दिए जाने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

वलसाड, 20 जून : गुजरात (Gujarat) के वलसाड जिले में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जा रहे लोगों द्वारा एक गौरक्षक की कथित तौर पर टेंपो से कुचलकर हत्या कर दिए जाने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह से जुड़े थे जो वलसाड के गांवों से मवेशियों को खरीदता है और फिर उन्हें अवैध तरीके से पड़ोसी महाराष्ट्र खास तौर से भिवंडी, अहमदनगर और नासिक जैसे स्थानों पर ले जाता है. वलसाड पुलिस ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यह घटना शुक्रवार सुबह धरमपुर-वलसाड मार्ग पर उस समय हुई जब स्थानीय विहिप स्वयंसेवक हार्दिक कंसारा (29) ने मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन को रोकने की कोशिश की.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक टेंपो के वलसाड में धरमपुर तालुक के बरसोल गांव से महाराष्ट्र के भिवंडी की ओर जाने की सूचना मिलने के बाद कंसार ने अपने दो साथियों के साथ और पुलिस के एक दल ने वाहन का पीछा किया. कंसार तथा उसके साथियों ने सड़क अवरुद्ध कर वाहन को रोकने की कोशिश की. इस दौरान टेंपो ने कंसारा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि टेंपो चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग गया जिसमें से 11 पशुओं को बचाया गया. घटना के संबंध में डुंगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और टेंपो के मालिक तथा चालक और मवेशियों को अवैध रूप से से ले जाने में शामिल लोगों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें : Delhi Unlock: सोमवार से खुलेंगे बार, पब्लिक पार्क और गार्डन, जानिए क्या खुलेगा- क्या रहेगा बंद

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 आरोपियों में से पांच को पहले भी ऐसे ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपियों की पहचान असगर अंसारी, जावेद शेख, जामिल शेख, खलील शेख (सभी महाराष्ट्र के भिवंडी निवासी) और अंसार शेख, हसन अली, अली मुराद जमाल, धर्मेश अहीर, कमलेश अहीर और जयेश अहीर (वलसाड जिले के निवासी) के रूप में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू