देश

कोलकाता में लगभग 50 लाख रुपये की कीमत वाले 10 किलो ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता में 10 किलोग्राम ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

कोलकाता में लगभग 50 लाख रुपये की कीमत वाले 10 किलो ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ड्रग्स/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

कोलकाता: कोलकाता में 10 किलोग्राम ड्रग्स (Drugs) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इससे पहले तीन अगस्त को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force) के कर्मियों ने बुधवार को ई.एम. बाईपास मार्ग पर साल्ट लेक स्टेडियम के पास से दो तस्करों - मोहिबुर रहमान और अस्सबुर हुसैन को गिरफ्तार किया.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उनके कब्जे से याबा (एंफेटामाइन) की लगभग एक लाख गोलियां बरामद की गईं, जिनका वजन 10.369 किलोग्राम था. इनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है." आरोपियों को गुरुवार को कोलकाता की एक अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).