Uttar Pradesh: कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक
उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये जबकि 26 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं. जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोग की मौत हो चुकी है.
नोएडा, 19 जून : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये जबकि 26 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं. जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोग की मौत हो चुकी है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी .
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 मरीज पाए गए है जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 63,022 हो गयी है. अधिकारी ने बताया कि जनपद में 26 लोगों के ठीक होने के बाद से अब तक 62,375 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं . यह भी पढ़ें : Milkha Singh Passes Away: ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह नहीं रहे, क्रिकेट के इन धुरंधरों ने जताया शोक
उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों व होम आइसोलेशन में 119 मरीजों का उपचार चल रहा है. दोहरे ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 466 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

