उत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज, अगले चार पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होने की संभावना: IMD

उत्तर भारत में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट स्थानों पर अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है.दिल्ली में तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक, 35.3 (डिग्री से.) दर्ज किया गया.शहर में आर्द्रता 57 से 89 प्रतिशत के बीच रही.

प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट - Pixabay )

 नई दिल्ली, 9 सितंबर: उत्तर भारत में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट स्थानों पर अगले चार-पांच दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है.दिल्ली में तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक, 35.3 (डिग्री से.) दर्ज किया गया.शहर में आर्द्रता 57 से 89 प्रतिशत के बीच रही.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया है. तापमान और बढ़ने की संभावना है.पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर गर्म और नमी वाला मौसम रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहा.

विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक हरियाणा और पंजाब में में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

हालांकि, उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. राज्य में महाराजगंज, बिंदकी (फतेहपुर), अलीगंज (एटा) और अलीगढ़ में, प्रत्येक स्थान पर दो सेंमी वर्षा दर्ज की गई.

राज्य में अधिकतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया, जो 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा तथा छत्तीसढ़ग में कुछ स्थानों पर अधिकतम तामान समान्य से डेढ़ से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े :  Delhi: दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.

विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक हरियाणा और पंजाब में में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

हालांकि, उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. राज्य में महाराजगंज, बिंदकी (फतेहपुर), अलीगंज (एटा) और अलीगढ़ में, प्रत्येक स्थान पर दो सेंमी वर्षा दर्ज की गई.

राज्य में अधिकतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया, जो 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा तथा छत्तीसढ़ग में कुछ स्थानों पर अधिकतम तामान समान्य से डेढ़ से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने कहा कि कनार्टक तट से लगे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती दशा बनने के कारण अगले चार पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होने की संभावना है.

विभाग ने कहा कि तटीय कर्नाटक, केल और माहे में 10 सितंबर और उसके बाद के दिन बहुत भारी बारिश होगी.

यह भी पढ़े : Delhi Vegetable Price Hike: कोरोना संकट के बीच राजधानी दिल्ली में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, सब्जी विक्रेता भी हुए परेशान

पश्चिमी असम और इससे लगे उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के ऊपर चक्रवाती दशा होने के चलते पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में 10 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, झारखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बारिश होनेा का भी पूर्वानुमान किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 1 Birmingham Weather Update: बर्मिंघम में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे टेस्ट से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India Women vs Pakistan Women Asia Cup 2026 9th Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Pakistan Women Asia Cup 2026 9th Match Preview: महिला एशिया कप में आज खेला जाएगा भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स