Viral: युवराज सिंह से जब एयरपोर्ट पर हुई शक्ति कपूर की मुलाकात, क्रिकेटर की गुजारिश पर एक्टर ने कहा ये एपिक डायलॉग
युवराज सिंह ने हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की जिसके चलते उनके फैंस उदास भी हैं
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी लोगों का दिल जीतते आए हैं. हाल ही में युवराज ने 9 जून को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने की घोषणा की जिसके चलते उनके फैंस काफी उदास हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल (viral) हो रहा है जिसमें युवराज बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के साथ नजर आ रहे हैं.
वीडियो के बारे में बताया गया कि पुराना वीडियो है जब शक्ति कपूर और युवराज सिंह की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी. इस वीडियो में युवराज शक्ति से अपने क्रिकेट करियर के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं. इसी के साथ शक्ति युवराज एक सिक्सेस (छक्के) की याद दिलाते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं.
वीडियो में युवराज शक्ति से उनका एपिक डायलॉग दोहराने के लिए कहते हैं. तब शक्ति कपूर 'आऊ ललिता' कहते हैं जिसे सुनकर युवराज भी खिल-खिलाकर हंस पड़ते हैं. आपको बता दें कि ये शक्ति का काफी मशहूर डायलॉग है.
View this post on Instagram
That epic line ! When u get to meet the all time rockstar !!’ Aooooo lalitaaa 😄😅👍 @shaktikapoor
आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से युवराज सिंह के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना दुख व्यक्त किया. कई सारे सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर उन्हें उनकी परफॉर्मेंस के लिए सराहा.
Thank you for the memories @YUVSTRONG12 . You've been a warrior and inspiration to so many. I wish you the best in the next inning of your life 🌟🌟🌟
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 10, 2019
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ट्विटर पर लिखा, "युवराज सिंह आप कई लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं. जिंदगी की नई पारी के लिए आपको ढेर सारी बधाई."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

