मनोरंजन

करीना की फिल्मों का 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' देखना पसंद करते थे राहुल गांधी, बेबो भी उन्हें करना चाहती थी डेट

गांधी परिवार और कपूर खानदान की नजदीकियों के बारे में हर कोई जानता है. पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में इन दोनों परिवारों की नजदीकियों के बारे में कई बड़ी बातें लिखी हैं.

करीना की फिल्मों का 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' देखना पसंद करते थे राहुल गांधी, बेबो भी उन्हें करना चाहती थी डेट
करीना कपूर और राहुल गांधी (Photo Credits : Facebook and PTI)

गांधी परिवार और कपूर खानदान की नजदीकियों के बारे में हर कोई जानता है. पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में इन दोनों परिवारों की नजदीकियों के बारे में कई बड़ी बातें लिखी हैं. भाषा की खबर के मुताबिक सन 2002 में करीना राहुल गांधी को पसंद करती थी. किताब में यह भी लिखा गया है कि राहुल भी करीना की फिल्मों का फर्स्ट डे फर्स्ट डे शो देखने में रूचि रखते थे. वैसे करीना ने एक चैट शो में भी इस बात का खुलासा किया था.

सिमी ग्रेवाल ने जब करीना से पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं तो बेबो ने राहुल गांधी का नाम लिया था. बेबो ने कहा था कि, "अगर मुझे उन्हें जानने और  समझने का मौका मिले, तो मुझे कोई परेशानी नहीं होगी. मैं एक फ़िल्मी परिवार से हूं और वह राजनीति से जुड़े हुए हैं. हो सकता है कि हमारे बीच अच्छी बातचीत हो." हालांकि, कई साल बाद जब करीना से यही सवाल पूछा गया तब उन्होंने इस बात को नकार दिया था और कहा था कि वह उन्हें डेट नहीं करना चाहती."

करीना की फिल्मों की बात करें तो उन्हें इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में देखा गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छे कलेक्शन्स किये थे लेकिन समीक्षकों से इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में स्वरा भास्कर, सुमीत व्यास, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).