बॉलीवुड

सलमान खान से अब भी माफी चाहते हैं विवेक ओबेरॉय, 16 साल बाद कही ये बड़ी बात

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच अनबन की खबरें बीते कई साल से मनोरंजन जगत में सुनने को मिलती आई हैं

सलमान खान से अब भी माफी चाहते हैं विवेक ओबेरॉय, 16 साल बाद कही ये बड़ी बात
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के आपसी रिश्ते 16 बाद भी नहीं सुधरे हैं. बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान के साथ हुए अपने विवाद के लिए विवेक ने उनसे कई दफा माफी भी मांगी लेकिन उन्हें इसमें कोई खास कामयाबी हासिल नहीं हुई. 2003 में शुरू हुआ ये विवाद आज भी जस का तस है. न तो सलमान विवेक को माफ करने या उनके बारे में बात करने के मूड में हैं और ना ही विवेक भी सलमान से माफी मांगने से कभी पीछे नहीं हटते नजर आ हैं.

आज तक की खबर के अनुसार, इन दिनों अपनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' (PM Narendra Modi) का प्रचार कर रहे विवेक से जब मीडिया ने सवाल किया कि अगर उन्हें सलमान से एक बात पूछने का मौका मिले तो वो क्या पूछेंगे? इसपर विवेक ने कहा कि वो सलमान से पूछेंगे कि क्या वो माफ करने में विश्वास रखते हैं या नहीं?

 

View this post on Instagram

 

Dedicated to the spirit of our shaheed’s 🙏 Jai Hind 🇮🇳 🇮🇳 #SaugandhMujheIssMittiKi #PMNarendraModi

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi) on

आपको बता दें कि साल 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर सलमान को लेकर कई सारे आरोप लगाए. विवेक ने सलमान पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उन्हें 42 मिस कॉल किए थे और शराब के नशे में उन्हें धमकी भी दी थी.

दरअसल, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बीच नजदीकियां बढ़ी. लेकिन बाद में इनके बीच दरार आ गई. इसके बाद ऐश्वर्या विवेक के साथ थी और तब सलमान और विवेक के बीच विवाद की खबरें सामने आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).