बॉलीवुड

FIRST LOOK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतार में विवेक ओबेरॉय, पहचान पाना है मुश्किल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है जिसमें विवेक ओबेरॉय उनकी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

FIRST LOOK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतार में विवेक ओबेरॉय, पहचान पाना है मुश्किल
नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Photo Credits: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म 'नरेंद्र मोदी बायोपिक' (Narendra Modi Biopic) का फर्स्ट लुक (first look) आज जारी किया गया है. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) पीएम मोदी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) के अवतार में विवेक ओबेरॉय को देखकर उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल है. विवेक ठीक नरेंद्र मोदी की तरह ही बाल, ढाढ़ी रखे हुए और कुर्ता पहने हुए नजर आए.

विवेक ने फिल्म से अपने इस फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर किया. फोटो को शेयर करके उन्होंने कैप्शन दिया, "जय हिंद. हम अपने इस अतुलनीय सफर के लिए आपसे आपके आशीर्वाद और प्रार्थना की विनंती करते हैं."

फिल्म के बारे में मीडिया में आई जानकारी में बताया गया कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए फिल्ममेकर  ओमंग कुमार ने काम करना शुरू कर दिया है. इस फिल्म का काम पिछले डेढ़ साल से चल रहा है. इस फिल्म के लिए गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में शूटिंग की जाएगी.

फिल्म की टीम अब इसकी कहानी, स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम कर रही है. जिसके बाद इसकी शूटिंग का काम शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि बीते काफी समय से विवेक ओबेरॉय का करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ऐसे में पीएम मोदी की भूमिका निभा एक बार फिर वो इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं.

आज फिल्म से उनका लुक सामने के बाद लोग उनके इस लुक ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर भी हैरान हैं. इस फिल्म का निर्माण सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह मिलकर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).