बॉलीवुड

क्या अपने इस फैन की ख्वाहिश को पूरी करेंगी अभिनेत्री रेखा?

बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार रेखा आज भी अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं

क्या अपने इस फैन की ख्वाहिश को पूरी करेंगी अभिनेत्री रेखा?
अभिनेत्री रेखा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री रेखा ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी अदाओं से लाखों का दिल जीता है. उनके फैन उनकी एक झलक पाने को मर मिटते हैं. अब ऐसा ही कुछ हाल उनके फैन आरजे अनमोल का है. दरअसल, अनमोल काफी समय से इस कोशिशों में जुटे हुए हैं कि एक दिन उनकी मुलाकात रेखा से हो और वो उनका इंटरव्यू करें. लेकिन अब तक उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही है. अनमोल ने बताया कि बचपन से ही वो रेखा के फैन रहे हैं. मुंबई में अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने कई सारे लीजेंड्स के साथ मुलाकात की और उनका इंटरव्यू किया. इनमें आशा भोंसले, देव आनंद और साधना जैसे नाम शामिल हैं.

अब वो रेखा से मिलना चाहते हैं. अपनी इस इच्छा को पूरो करने और रेखा तक अपना पैगाम पहुंचाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर #AnmolMeetRekha का हैशटैग शेयर करते हुए अपने फैंस से इसका प्रचार करने को कहा. साथ ही, अनमोल ने रेखा को समर्पित देव आनंद की फिल्म ‘तीन देवियां’ का गीत ख्वाब हो तुम’ रीक्रिएट किया. इसी दौरान अनमोल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका दिल छू लिया.

अनमोल की ही तरह रेखा की फैन नीलिमा सुर्वे जोकि नेत्रहीन हैं, उन्होंने ब्रेल लिपि की मदद से रेखा को पत्र लिखकर अनमोल से मिलने की गुजारिश की. मुंबई के चेतना कॉलेज में पढ़ने वाली नीलिमा की तरफ से इस स्वीट जेस्चर को देखकर अनमोल भी काफी भावुक हो गए. नीलिमा ने भी अनमोल द्वारा रीक्रिएटेड सॉन्ग ‘ख्वाब हो तुम’ सुना और वो भी चाहती हैं कि अनोल की ये तमन्ना जरूर पूरी हो.

बताया जा रहा है कि नीलिमा द्वारा लिखा हुआ पत्र और अन्य फैंस द्वारा भेजे गए कई सारे फूल और लैटर्स रेखा के घर पहुंच चुके हैं और अब सभी को अनमोल के लिए रेखा के जवाब का इंतजार है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).