विरुष्का की शादी के एक साल, ऑस्ट्रेलिया में होगा सेलिब्रेशन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मैरिज एनिवर्सरी के प्लान्स हुए रिवील, आप भी पढ़ें
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 12 दिसंबर, 2017 को इटली में चोरी छिपे शादी की थी. अब उनकी शादी को पूरे 1 साल होने जा रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ा ये कपल अपनी शादी की एनिवर्सरी ( marriage anniversary) को स्पेशल बनाने के लिए खास तैयारियों में जुटा हुआ है. मीडिया में आई जानकारी की मानें तो विराट और अनुष्का, ऑस्ट्रेलिया में अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं.
इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में व्यस्त अनुष्का जल्द ही अपने काम से समय निकालकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) का रुख करेंगी. गौरतलब है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ, अनुष्का की आनेवाली फिल्म 'जीरो' (Zero) 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है और ऐसे में इस फिल्म को हर तरह से प्रचार किया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का अपने काम को लेकर इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें एक दूसरे के साथ स्पेंड करने के लिए बेहद कम समय मिलता है. ऐसे में अनुष्का ने अपनी सालगिरह के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी. अनुष्का ने कुछ महीनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया ट्रिप का प्लान कर लिया था जिसकी जानकारी 'जीरो' की टीम को भी थी.
बताया जा रहा है कि विराट इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं और अनुष्का भी जल्द ही मुंबई में अपना काम खत्म करके ऑस्ट्रेलिया में उन्हें जॉइन करेंगी. बता दें कि विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की प्लानिंग की बात को गुप्त रखा था. उनकी शादी की खबर से उनके फैंस समेत इंडस्ट्री के तमान लोग हैरान रह गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

