विराट कोहली बनने वाले हैं पिता? अनुष्का शर्मा ने बताया ये सच
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को आनेवाले 11 दिसंबर को पूरे एक साल हो जाएंगे
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने जबसे शादी की है तभी से ही ये अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि इन्हें एक दूसरे के लिए बेहद कम वक्त मिलता है. एक तरफ जहां विराट अपने टूर्नामेंट्स को लेकर व्यस्त रहते हैं वहीं अनुष्का अपनी फिल्मों के काम में मशगूल हैं. लेकिन इन सबके बावजूद अपने बीजी शेड्यूल से ये दोनों वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ वेकेशन मनाने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. अब इनके सबके बीच मीडिया में खबरें सुनने को मिल रही हैं कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं. ट्विटर पर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी की खबर को सभी से छुपा रही हैं.
अब हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुष्का ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. अनुष्का ने कहा, "ये ऐसी चीज है जो लोग अक्सर करेंगे ही. ये बेतुकी बातें हैं और बेबुनियाद है क्योंकि इन चीजों को कोई छुपा नहीं सकता. आप अपनी शादी को छुपा सकते हैं लेकिन प्रेगनेंसी को नहीं. लोग बकवास की बातें लिखेंगे और 4 महीने बाद जब सच आमने आएगा तब भी वो बेवकूफ लगेंगे."
विरुष्का की शादी के 1 साल: विराट कोहली संग शादी पर अनुष्का शर्मा ने दिया बड़ा बयान
इसके बाद अनुष्का ने इस बात को स्वीकार कि हर अभिनेत्री को कभी न कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है. इसलिए जब आप खुदको लेकर गलत खबरें सुनते हैं कि आप शादी कर चुके हुए हैं, आप गर्भवती हैं, तो मैं इनसब बातों पर ध्यान नहीं देती हूं और इसे हंसकर टाल देती हूं क्योंकि मुझे ये बेहद हास्यास्पद लगता है. जब मैं इस तरह की खबरें पड़ती हूं तो सोचती हूं कि ऐसी बेकार की बातें आती कहां से हैं? अभी के लिए मैं वाकई घंटों तक काम कर रही हूं."
आपको बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' (Zero) का प्रमोशन कर रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय (Anand L Rai) ने किया और फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आएंगी. इस फिल्म को 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

