विराट कोहली से जुड़ी ये कहानी सुनकर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, Kiss करके जताया प्यार, देखें Viral Video

विराट कोहली बीते दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एके इवेंट में मौजूद थे. इस दौरान स्टेज पर विराट से जुड़ा वो किस्सा सुनाया गया जब उनके पिता का निधन हो गया था जिसे सुनकर अनुष्का भावुक हो उठी. इसके बाद वो विराट को किस करके उनके [प्रति अपना प्यार जताती हुई नजर आईं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें इनके बीच का खूबसूरत बॉन्ड साफ देखा जा सकता है. विराट और अनुष्का हाल ही में एक इवेंट अटेंड गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे जहां पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को DDCA Annual Honours 2019 के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस इवेंट पर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Stadium) का नाम बदलकर अरुण जेटली (Arun Jaitley) स्टेडियम कर दिया गया और इसी के साथ यहां एक स्पेशल स्टैंड को विराट कोहली के नाम पर रखा गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे मौके आए जब विराट भावुक हुए लेकिन अनुष्का उनका हौंसला बढ़ाती हुई नजर आईं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस इवेंट पर डीडीसीए (DDCA) के प्रेसिडेंट रजत शर्मा (Rajat Sharma) ने उस समय को याद किया जब विराट के पिता का निधन हो गया था और किस तरह से वो इस स्थिति में भी देश के लिए मैच खेलने गए थे. रजत शर्मा ने कहा कि उस समय अरुण जेटली ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब विराट बहुत बड़े क्रिकेटर बनेंगे. इस ये किस्सा सुनकर अनुष्का शर्मा की आंखों से भी आंसू छलक उठा.

वो विराट का हाथ पकड़कर उन्हें किस करती हुईं भी नजर आईं. सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से उनका वीडियो भी वायरल (viral) हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू