मनोरंजन

अब सलमान खान ने भी स्वीकारा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज, देखें Video

सलमान खान ने फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वह साइकिल चलाते हुए और जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.

अब सलमान खान ने भी स्वीकारा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज, देखें Video
सलमान खान (Photo Credits : Facebook and Twitter)

हाल ही में फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. कई बड़ी हस्तियों ने अपने वर्कआउट के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. बता दें कि इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने की थी. उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें वह पुशअप्स करते हुए नजर आ रहे थे. अब सलमान खान ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वह साइकिल चलाते हुए और जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो को कैप्शन देते वक्त सलमान ने लिखा कि, "खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक बहुत ही अच्छे कैंपेन की शुरुआत की है. मैं किरण रिजिजू द्वारा दिए गए फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं.यह रहा मेरा वीडियो"

किरण रिजिजू ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, "ग्रेट सलमान भाई. आप लाखों लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं. मेरे चैलेंज को स्वीकार करने के लिए शुक्रिया."

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर को भी देखा जाएगा. अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).