बॉलीवुड

Confirmed: सलमान खान स्टारर 'भारत' में वरुण धवन का कैमियो रोल, सामने आई ये तस्वीर

इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है

Confirmed: सलमान खान स्टारर 'भारत' में वरुण धवन का कैमियो रोल, सामने आई ये तस्वीर
अतुल अग्निहोत्री और वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान की आनेवाली फिल्म 'भारत' के लिए उनके सबसे पसंदीदा लोकेशन अबू धाबी में जोरोंशोरों से शूटिंग की जा रही है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी सलमान के साथ नजर आएंगे. अब जानकारी मिली है कि वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं. वरुण ने हाल ही में 'भारत' के सीन के लिए शूट किया है. वरुण धवन के इस कैमियो सीन की शूटिंग भी अबुधाबी में की गई.

इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ एक फोटो शेयर करके लिखा, "आपके प्रेम और सहयोग के लिए धन्यवाद वरुण धवन." इसी के साथ इस फोटो पर अबू धाबी की लोकेशन को टैग किया गया है. इस फोटो से अब ये बात भी साफ हो गई कि सलमान खान की इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

#Bharat thanks you for your love and support 🤗❤️🤗 @varundvn @bharat_thefilm

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on

गौरतलब है कि डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए थे और सलमान ने इस फिल्म में अपना कैमियो परफॉर्मेंस दिया था. अब ऐसा लगता है मानों वरुण ने सलमान के एहसान का कर्ज चुकाते हुए उनकी फिल्म 'भारत' में अपना कैमियो परफॉर्मेंस दिया है.

बात करें वरुण की तो हाल ही में वो अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'सुई धागा' में नजर आए. अब वो 'भारत' फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).