मनोरंजन

नाना पाटेकर के बचाव में उतरे BJP सांसद उदित राज, me too अभियान को बताया गलत चलन की शुरुआत

देश में मी टू अभियान को 'गलत चलन' की शुरुआत बताते हुए भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को नाना पाटेकर का समर्थन किया और एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाया

नाना पाटेकर के बचाव में उतरे BJP सांसद उदित राज, me too अभियान को बताया गलत चलन की शुरुआत
उदित राज और नाना पाटेकर (Photo Credits : Facebook)

देश में मी टू अभियान को 'गलत चलन' की शुरुआत बताते हुए भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को नाना पाटेकर का समर्थन किया और एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाया. उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने ट्वीट कर कहा, "मीटू अभियान आवश्यक है लेकिन 10 साल बाद किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने साल बाद घटना के तथ्यों की जांच करना कैसे संभव हो सकता है?"

उन्होंने कहा, "जिस पर आरोप लगाए गए हैं, इसे उस व्यक्ति की छवि खराब करने के रूप में भी देखा जाना चाहिए. यह एक गलत चलन की शुरुआत है."

बॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और मीटू अभियान के परिपेक्ष में तनुश्री ने सितंबर माह में एक साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर द्वारा उनके साथ कथित उत्पीड़न का अनुभव साझा किया था, जिसके बाद भाजपा सांसद की यह टिप्पणी आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2018 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).