कोरोना वायरस से लड़ रहीं एक्ट्रेस मोहेना सिंह ने वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
कोरोना वायरस जैसी बीमारी ने हर किसी को अपने चपेट में लिया हैं. ऐसे में खबर आई हैं की 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' की एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. मोहिना का पिछले छह दिनों से ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. मोहेना के साथ साथ उनकी फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी बीमारी ने हर किसी को अपने चपेट में लिया हैं. ऐसे में खबर आई हैं की 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' की एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह (Mohena Singh) कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. मोहिना का पिछले छह दिनों से ऋषिकेश (Rishikesh) के एम्स हॉस्पिटल (AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा है. मोहेना के साथ साथ उनकी फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं.
मोहेना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो में वह अपने फैंस के साथ अपने दर्दनाक अनुभव को शेयर करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहीं हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि, 'मेरा ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में पिछले 6 दिनों से इलाज शुरू हैं. फिजिकली इतना बुरा नहीं लगता है जितना मेंटली खराब लगता हैं. मेरा यहां अस्पताल में 6वां दिन हैं लेकिन अभी भी मेरी टेस्ट पॉजिटिव से निगेटिव नहीं आई है. मैं बस इंतजार कर रहीं हूं की कब मेरी रिजल्ट निगेटिव आएगी. मोहेना ने आगे बताया कि सबसे पहले इस महामारी का लक्षण उनकी सासू मां के अंदर पाए गए थे.'
यह भी पढ़े: हिना खान ने दिया वर्कआउट टिप, कहा- एक्सरसाइज के समय स्टाइलिश आउटफिट जरूरी
View this post on Instagram
मोहेना ने आगे बात करते हुए कहा, 'जब हमने कोरोना का टेस्ट करवाया तब तक हम सब इसके चपेट में आ गए थे. वह अपनी ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गई. बातचीत के दौरान उनकी आंखे भर आई और वे सिसक सिसककर रोने लगी.' मोहेना ने लोगों से अपील की हैं, 'अगर किसी को इसके थोड़े से भी लक्षण दिखे तो आप टेस्ट करवाइए और इलाज शुरू कीजिए.' मोहेना को इस बीमारी से जल्द से जल्द बरी होने के लिए उनके कई सारे फैंस दुआ कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

