Sri Krishna on Doordarshan On Air Time & Schedule: टीवी शो श्री कृष्णा की दूरदर्शन पर हुई वापसी, जानें इसका टाइम और शेड्यूल

दूरदर्शन पर एक के बाद एक कई पॉपुलर शोज की वापसी होती देखी गई. अब खबर आई है कि टीवी शो 'श्री कृष्णा' भी दूरदर्शन पर लौटने जा रहा है. आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की है.

श्री कृष्णा (Photo Credits: Twitter)

Sri Krishna on Doordarshan On Air Time & Schedule: दूरदर्शन पर एक के बाद एक कई पॉपुलर शोज की वापसी होती देखी गई. अब खबर आई है कि टीवी शो 'श्री कृष्णा' भी दूरदर्शन (Doordarshan) पर लौटने जा रहा है. आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए इसके प्रसारण का समय बताया है. उन्होंने बताया कि इस शो को 3 मई से रात 9 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा.

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा, "कल, रविवार 3 मई, से रोज रात 9 बजे देखें - भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा - "श्री कृष्णा", केवल डीडी नेशनल चैनल पर! जरूर देखे।" ये भी पढ़ें: रामानंद सागर द्वारा निर्मित ‘रामायण’ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना धारावाहिक

गौरतलब है कि रामायण (Ramayan) और महाभारत (Mahabharat) जैसे पॉपुलर टीवी शोज के बाद अब श्री कृष्णा की भी टीवी पर वापसी की जा रही है. इतना ही नहीं, इन शोज को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा है.

दूरदर्शन ने ट्वीट करते हुए बताया कि 16 अप्रैल को रामायण 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया है. ये भी पढ़ें: Shri Krishna Returns: दर्शकों का मार्ग दर्शन करने लौट रहे हैं श्री कृष्णा, दूरदर्शन ने की टीवी शो के वापसी की घोषणा

अब दर्शकों को भी उस पल का इंतजार है जब श्री कृष्णा के उपदेश उन्हें इस शो के माध्यम से टीवी पर देखने को मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SA 5th T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 1st T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 3rd ODI 2025 Scorecard: भारतीय गेंदबाज़ों ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ऑलआउट, क्विंटन डिकॉक का शतक; प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव ने झटके 4-4 विकेट

\