टीवी

KBC 12 Registration: अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 12', जानें कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो को बीते कई वर्षों से दर्शक देखते आ रहे हैं और इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. अब बिग बी ने घोषणा करते हुए बताया है कि वो इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं.

KBC 12 Registration: अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 12', जानें कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अमिताभ बच्चन (Image Credit: PTI)

Kaun Banega Crorepati 12 Registration: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो को बीते कई वर्षों से दर्शक देखते आ रहे हैं और इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. अब बिग बी ने घोषणा करते हुए बताया है कि वो इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. सोनी टीवी (Sony TV) द्वारा ट्विटर पर शेयर किये आगे एक वीडियो में देखा गया कि बिग बी (Big B) ने बात बताया है कि वो जल्द ही इस शो के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत करने जा रहे हैं.

सोनी टीवी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हरा चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है. आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर #केबीसी12. रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई से रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर."

कैसे करें रजिस्ट्रेशन: 

'कौन बनेगा करोड़पति 12' में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए हमें फिलहाल सोनी टीवी देखना होगा जहां 9 मई को रात 9 बजे इसके आगे की प्रक्रिया के बारे में हमें अधिक जानकारी दी जाएगी. गौरतलब है कि देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मेकर्स भी इस शो के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति 11 में इस शख्स ने जीते 1 करोड़ रूपए? वायरल हुआ बिग बी का ये वीडियो

ज्ञात हो कि पिछले साल बिग बी की सेहत को मद्देनजर रखते हुए इसके 11वें सीजन को समय पर अंत कर दिया गया था. ऐसे में फैंस शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).