Ekta Kapoor Birthday: टीवी क्वीन एकता कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में दी बधाई
एकता कपूर को डेली सोप की क्वीन का खिताब ऐसे ही नहीं मिला. एकता ने 1995 में 'हम पांच' जैसे कॉमेडी शो से लेकर शुरुवात की और 2001 में शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 12 साल लोगों के दिल पर राज किया था. एकता ने टीवी जगत में शोहरत तो हासिल की लेकिन बॉलीवुड में भी फिल्में प्रोड्यूस कर अपने फैंस का मनोरंजन किया हैं
Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर (Ekta Kapoor) को डेली सोप की क्वीन का खिताब ऐसे ही नहीं मिला. एकता ने 1995 में 'हम पांच' जैसे कॉमेडी शो से लेकर शुरुवात की और 2001 में शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 12 साल लोगों के दिल पर राज किया था. एकता ने टीवी जगत में शोहरत तो हासिल की लेकिन बॉलीवुड में भी फिल्में प्रोड्यूस कर बॉक्स ऑफिस पर सियासत हासिल की. एकता ने अपना डिजिटल प्लेटफार्म पर वेब सीरिज शुरू कर वहां पर भी अपने नाम का डंका बजाया हैं. 7 जून को टीवी की क्वीन अपना जन्मदिन मना रहीं हैं. इस क्वारंटाइन बर्थडे को एकता के चाहनेवालों ने बेहद ही खास बनाया हैं.
एकता की सबसे अछी दोस्त 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' फेम तुलसी यानी स्मृति इरानी ने एकता को अलग अंदाज में सरप्राइज वीडियो बनाकर विश किया हैं. इस वीडियो में स्मृति ने क्योंकि के सभी कलाकारों को एक साथ लेकर एकता को बर्थडे मैसेज दिया हैं. इस वीडियो में एकता के फेवरेट स्टार्स के साथ साथ उनके पापा, भाई और भांजे ने मिलकर एक प्यार भरा संदेश दिया हैं. इस वीडियो में एकता को विश करते वक्त जितेंद्र भावुक हो गए थे. यह भी पढ़े: XXX Uncensored Season 2 Controversy: एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं भी चुप नहीं बैठूंगी
View this post on Instagram
Look who all came together after 20 years only for @ektarkapoor ..❤️❤️ . @chloejferns
एकता की चहेती बहु इशिमा यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एकता के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया हैं.
टीवी की नागिन और बॉलीवुड की 'गोल्ड' की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इमोशनल पोस्ट लिखकर डेली सोप क्वीन को बर्थडे विश किया हैं.
एकता के करीबी दोस्त करण जौहर ने प्यारा सा संदेश देकर एकता को क्वारंटाइन बर्थडे विश किया हैं.
बता दें कि एकता ने कॉमेडी शो से लेकर सांस बहू के मेलोडी ड्रामा से लोगों का मनोरंजन किया हैं. उन्हें अपनी कहानी से कभी हसाया हैं तो कभी रुलाया हैं. एकता ने फिक्शन शो में भी हाथ आजमाते हुए सफलता हासिल की तो वहीं वेबसीरिज को भी अलग कंटेट लेकर लोगों के सामने पेश किया. एकता ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अलग विषय पर फिल्म बनाकर बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस का डंका बजाया हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

