टीवी

कोरियोग्राफर Geeta Kapur ने गुपचुप कर ली है शादी? सिंदूर में फोटो वायरल होने के बाद खुद बताई सच्चाई

मशहूर डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर की हाल ही में कुछ फोटोज सोशल मीडिया और वायरल हुई थी जिसमें वो सिंदूर लगाईं हुईं लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं. इंटरनेट पर इन फोटोज को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि उन्होंने गुपचुप तरकी से शादी कर ली है.

कोरियोग्राफर Geeta Kapur ने गुपचुप कर ली है शादी? सिंदूर में फोटो वायरल होने के बाद खुद बताई सच्चाई
गीता कपूर (Photo Credits: Instagram)

Choreographer Geeta Kapur on Her Viral Sindoor Photo: मशहूर डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर की हाल ही में कुछ फोटोज सोशल मीडिया और वायरल हुई थी जिसमें वो सिंदूर लगाईं हुईं लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं. इंटरनेट पर इन फोटोज को देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि उन्होंने गुपचुप तरकी से शादी कर ली है. अब अपने आप को लेकर उड़ रही इस तरह की अफवाहों के बीच गीता कपूर ने खुद आगे आकर सभी को सच्चाई बताई है.

गीता कपूर ने मीडिया से कहा, "नहीं, मैंने शादी नहीं की है. अगर मैं शादी कर लेती तो मैं ये किसी से नहीं छुपाती. वैसे मैं अभी शादी कैसे कर सकती हूं? कुछ ही महीनों पहले मैंने अपनी मां को खोया है. हां, मैंने सिंदूर लगाया हुआ है. लेकिन वो तस्वीरें डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' के लेटेस्ट एपिसोड की है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

आगे बात करते हुए गीता ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने सिंदूर लगाया है. उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं भगवान शिव की भक्त हूं, मैं हर सोमवार को पूजा के बाद उसे अपने माथे पर लगाती हूं. होली जैसे त्योहारों पर भी मैंने सिंदूर पहना है."

बात करें गीता के डांसर रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' की तो ये सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है और इसे ऋत्विक धनजानी और परितोष त्रिपाठी होस्ट करते हैं. इसी के साथ गीता का अन्य डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' भी अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द लौटने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).